वर्ण व्यवस्था भगवान ने बनाए है: स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज
चौरासी लाख योनियो का निर्माण परम् पिता परमात्मा ने किया सब में श्रेष्ठ मानव का निर्माण किया मानव जीवन में आश्रम व्यवस्था का निर्माण किया चारों वर्ण आश्रम व्यवस्था का सही पालन कर वर्ण व्यवस्था के अनुसार जन्म लेता है। ब्राह्मण भगवान के विष्णु के परम् प्रिय है और जो अपने वर्णानुसार आश्रम धर्म का पालन नहीं करते हैं उसे चौरासी के चक्कर में पड़ना पड़ेगा। अपने अपने वर्णानुसार मनुष्य को कर्म करना चाहिए। ब्राह्मण को वेद, शास्त्र में निष्ठा रखते हुए अपने जीवन का निर्वाह करना चाहिए। जो लोग वर्णानुसार कर्म नहीं करते उन्हें दण्ड देना भगवान का कार्य है।वर्ण व्यवस्था भगवान ने बनाए है न किसी मनुष्य नेताओं के द्वारा बनाई गई है। ब्राह्मण गौ की रक्षा करने स्वयं भगवान पृथ्वी पर अवतरण होता हैंयह विचार आज धनी नाथ गिरी मठ पंच मंदिर प्रांगण में आज पूर्व अधिष्ठाता राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज जी की 34वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पंच दिवसीय कार्यक्रम के तृतीय दिवस में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरू बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज जी ने कहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में हरिद्वार से पधारे संत श्री मोहन दास जी महाराज,संत श्री तपेश्वर दास जी महाराजमेरठ से पधारे महंत श्री भागवत भारती जी महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
स्नातक स्तर पर ब्राह्मण का शास्त्रों में महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम स्थान रामनिवास सारस्वत द्वितीय हरसिद्धि सोनी तृतीय स्थान पर देवकिशन व्यास रहे। स्नातकोत्तर में तुलसी दास जी का वेदांत ज्ञान विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम स्थान पर केशव व्यास द्वितीय श्रीमती जमना सोनी तृतीय स्थान पर सुश्री विजयश्री व्यास रहे ।
कल गौपाष्टमी के अवसर पर प्रातः 8.00बजे गौ पुजा मठ की गौशाला में पूज्य गुरुदेव निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरू बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा सांय को गौ पर प्रवचन होगा।
कार्यक्रम में पं मुरली मनोहर व्यास कैलाश व्यास,ठा. भवानी सिंह राठौर, मोडाराम सोलंकी, वैद्य वाचस्पति जोशी, शंकर सिंह राठौर, महावीर शर्मा, रामचंद्र छाबड़ा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।