बंजरिया: बंजरिया के सिंघिया सागर व सिंघिया हिबन स्थित गोदामों की जांच जारी, सोमवार को पूरा होने की उम्मीद
बंजरिया के सिंघिया सागर व सिंघिया हिबन स्थित गोदामो की जांच जारी,सोमवार पूरा होने की उम्मीद है। बीडीओ सह दंडाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि सिंघिया हिबन स्थित गोदाम में खाद स्टॉक रजिस्ट्र व बिल के अनुसार पाया गया हैं। सिंघिया सागर में गिनती जारी है। बताया कि स्थानीय लोगो के द्वारा गोदाम नहर की जमीन पर होने की बात बताई गई, जिसकी जांच के लिए सीओ को बोला।