मनकापुर: मनवर तिराहे के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल रेफर
Mankapur, Gonda | May 23, 2024 मनकापुर के मनवर तिराहा के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे अंधियारी बाजार के रहने वाले बाइक सवार अमित कुमार व उनकी पत्नी नीलू और भाई गोली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।