मनकापुर: बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी युवक की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज
Mankapur, Gonda | May 22, 2024 बाइक सवार अभय पाण्डेय को कार सवार ने ठोकर मार दिया था। जिससे बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी अभय पान्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। और उन्हें डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इस मामले में बुधवार को रमेश कुमार पान्डेय की तहरीर पर कार चालक राहुल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।