मनकापुर: कटहर बुटहनी के मजरा मौहरिया निवासिनी महिला की तहरीर पर, चार लोगों के विरुद्ध मनकापुर कोतवाली में केस दर्ज
Mankapur, Gonda | May 22, 2024 कटहर बुटहनी मजरा मौहरिया की पीडित महिला कलावती का आरोप है। कि विपक्षी कन्हई चौहान शराब पीकर आये और गाली देने लगे। मना करने पर फौजदारी पर अमादा हो गये। इसी बीच आरोपी के घर से शोभावती,चंदा,खुशबू भी आ गयी और लात मूका डंडे से मारने लगे। हल्ला गोहार पर जान से मारने की धमकी भी दिये। कोतवाल संंतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया है।