मनकापुर: मनकापुर के गिलुआ गांव के रहने वाले रेल ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
Mankapur, Gonda | May 22, 2024 मनकापुर के गिलुवा गांव के रहने वाले रेल ड्राइवर वीरेंद्र कुमार शर्मा बाइक से रेलवे स्टेशन गोंडा आ रहे थे, कि खोरहंसा कस्बे के समीप एक ट्रक ने उन्हे ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।