मनकापुर: बाइक व ई रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल, छपिया पुलिस ई रिक्शा को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी
Mankapur, Gonda | May 23, 2024 मवई गांव निवासी अमीर खान अपने मामा के लड़के सलमान के साथ छपिया बाजार समान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी छपिया मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को CHC छपिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय अमीर की मौत हो गयी।