बगहा: एसपी ने बगहा में 34 लोगों को सौंपा उनका खोया हुआ मोबाइल
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बगहा के 34 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल लौटाया है। मोबाइल मिलने पर उनके धारकों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। ये सारे हैंड सेट विभिन्न थानों की पुलिस ने डीआईयू व साइबर टीम की मदद से बरामद किए हैं। धारकों ने अपने मोबाइल हैंडसेट के चोरी होने से संबंधित एफआईआर व सनहा संबंधित थानों में दर्ज करा रखा था।