चांडिल: खूंटी पंचायत में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
चांडिल प्रखंड की खूंटी पंचायत में शुक्रवार दोपहर 2 बजे विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पीएलवी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं,उनके सम्मान,सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी हम सभी की है।उपस्थित ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों,सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।