स्याना: नगर क्षेत्र में दूसरे दिन भी धूमधाम से गोवर्धन पर्व मनाया गया, विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
Siyana, Bulandshahr | Nov 10, 2026
नगर क्षेत्र में दूसरे दिन भी गोवर्धन का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार को लोगों ने अपने घरों में मंदिरों में विधि विधान के साथ भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की। वहीं नगर के अधिकांश मंदिरों में अंकूट का भंडारा भी किया गया। इसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।