फिरोज़ाबाद: कारखानों के लिए राहत की खबर, अब लाइसेंस और मानचित्र की कार्यवाही शिविरों में होगी आसान: सहायक निदेशक ने जानकारी दी
“प्रशासन आपके द्वार” अभियान के तहत कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत संचालित कारखानों के लिए विशेष सुविधा शुरू की गई है। सहायक निदेशक कारख़ाना नितिन यादव ने सोमवार शाम 5 बजे क़रीबन बताया कि जुलाई 2025 के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें कारखानों के मानचित्र अनुमोदन, लाइसेंस जारी व अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।