फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने गौवध मामले के 1 आरोपी को 6 महीने के लिए जिला बदर किया, जुलूस निकालकर आगरा जिले की सीमा में छोड़ा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस नें नईम खा नामक आरोपी पर 6 माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की है। आरोपी नईम गौबध मामले का आरोपी है। थाना रसूलपुर पुलिस टीम नें आरोपी को ढ़ोल नगाड़ो जुलुस निकालते हुये आगरा जिले की सीमा में छोड़ा है। इस दौरान पुलिस नें आरोपी को कड़ी चेतावनी यदि समय अबधि के दौरान जिले में उपस्थित पाई गयी तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।