फिरोज़ाबाद: काबड़ यात्रा को लेकर एसपी सिटी ने थाना उत्तर परिसर में पीस कमेटी की बैठक की, शहर में पैदल मार्च किया
काबड़ यात्रा का पर्व कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। काबड़ यात्रा में किसी भी तरह का विघ्न न पड़े इसको लेकर फ़िरोज़ाबाद एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने गडमान्य लोगों के पीस कमेटी मीटिंग की। इसके उपरांत एसपी सिटी ने पुलिस फ़ोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने चेतावनी दी है माहौल बिगड़ने पर तो कड़ी कार्यवाही होंगी।