फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में करीब पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
थाना रामगढ क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीती शाम पड़ोसी ने पड़ोस की बालिका संग बहला फुसला कर दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसकी जानकारी आसपास के लोगो व परिजनों को हुई तो तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी गई। मामले में थाना प्रभारी रामगढ ने सोमवार देर शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर बताया पड़ोसी द्वारा करीब पांच वर्षीय बालिका संग कोशिश की गई है जिसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ।