Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
buxar676
Previous slide
Next slide
आईसीयू से बाहर आए पत्रकार चुन्नू, मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे - अभी भी है सहायता की जरूरत, किसी भी सांसद विधायक ने नहीं दी मदद विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
फिर से शुरू हुआ इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन .. #buxartopnews #viralnews #local #localnews
Buxar, Buxar | Sep 11, 2026
जनता के संघर्ष का असर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खुली, 12:45 बजे से फिर शुरु हुआ आवागमन .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Sep 11, 2026
फिर से शुरू हुआ इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन .. #buxartopnews #viralnews #local #localnews
Buxar, Buxar | Sep 11, 2026
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 11 सितंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Sep 11, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026 जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के 06 प्रखंडों की 26 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनका कुल प्रभावित रकबा 1,317.50 हेक्टेयर है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिदिन प्रभावित पंचायतों का भ्रमण करते हुए फसल क्षति का आकलन करना सुनिश्चित करें। उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 11,552.081 मीट्रिक टन यूरिया, 1,390.050 मीट्रिक टन डीएपी, 3,957.50 मीट्रिक टन एनपीके, 267.700 मीट्रिक टन एमओपी तथा 2,395.575 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। उर्वरक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं जांच के क्रम में जिले में 537 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इनमें 17 प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई। अनियमितता के आधार पर 10 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द, 03 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई तथा शेष 04 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई। बैठक में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। आत्मा की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि फसल कटाई के बाद खेत से उपभोक्ता तक कृषि उत्पाद पहुंचने के बीच की विभिन्न प्रक्रियाओं यथा सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण, मूल्यवर्धन एवं परिवहन के संबंध में कृषकों का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाए। इससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सब्जी उत्पादक कृषकों का चयन कर कीटनाशक रहित सब्जी उत्पादन पाठशाला का संचालन कराने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धनिया, मेथी एवं मसाला फसलों का आच्छादन सुनिश्चित करें। वहीं, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण एवं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक कृषकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश दिया गया कि जिले में अकार्यरत 148 राज्य नलकूपों को शीघ्र चालू कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, बक्सर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, बक्सर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कार्यपालक अभियंता, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar Department of Agriculture, Government of Bihar
Buxar, Bihar | Sep 10, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026 मिशन ज्ञानार्जन के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कौशल को नई दिशा देने की पहल बक्सर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल को पहचानने तथा उन्हें उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उचित अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मिशन ज्ञानार्जन’ के तहत निरंतर पहल की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की आकांक्षाओं को समझने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते हुए विज्ञान, तकनीक, नवाचार, कला, खेल एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के कौशल मानचित्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उनकी अभिरुचि एवं क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन तथा अवसर उपलब्ध कराया जा सके। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित सीखने के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित गतिविधियों, परियोजनाओं एवं प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, रचनात्मकता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा मिशन ज्ञानार्जन की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के लिए विद्यालय स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित मंच, मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में दिनांक 12.09.2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में ‘World Being’ संस्था द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 150 प्रतिभागी शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कौशल की पहचान, उनके समग्र विकास तथा उनकी अभिरुचि के अनुरूप मार्गदर्शन के लिए आवश्यक जानकारी एवं तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 19.09.2026 को नगर भवन बक्सर में विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं एवं मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बक्सर के प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे विकसित करने तथा अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास का विकास करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना ‘मिशन ज्ञानार्जन’ का प्रमुख उद्देश्य है। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में जिला प्रशासन का एक सतत एवं प्रतिबद्ध प्रयास है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर Bihar Education Department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 10, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितंबर 2026 आपदा शाखा से प्राप्त सुचना अनुसार प्रभावित अंचल की संख्या 05, प्रभावित पंचायत की संख्या 13, प्रभावित गांव की संख्या 27, प्रभावित जनसंख्या 9989, अब तक चलाए गए नावों की संख्या 37, आज चलाये जा रहे नावों की संख्या 13, अब तक वितरित पॉलिथीन शीट्स की संख्या 6055, आज वितरित पॉलिथीन शीट्स की संख्या 253, अब तक वितरित सूखा राशन पैकेट की संख्या 700, आज वितरित सूखा राशन पैकेट की संख्या 300 एवं अब तक वितरित पशु चारा की संख्या 65.75 (क्विंटल) किया गया है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर Disaster Management Department Govt. of Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 10, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 10 सितम्बर 2026 आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कुल 20 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 19 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 10 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत विभाग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, चौसा, राजपुर एवं डुमरांव उपस्थित थे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 10, 2026