हटा: हटा विधायक को लिपिक कर्मचारियों ने CPCT अनिवार्यता खत्म करने सहित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Hatta, Damoh | Sep 12, 2026 मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ हटा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हटा विधायक उमा देवी खटीक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से अनुकंपा नियुक्ति के बाद CPCT परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने तथा CPCT के कारण सेवा से पृथक किए गए कर्मचारियों की सेवा बहाल करने की मांग उठाई गई।