राजगढ़ी: पेयजल किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों का बड़कोट तहसील में क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी, आंदोलनकारियों ने किया भजन कीर्तन
बड़कोट नगर के लिए यमुनानदी से पंपिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग को लेकर नगरवासी 20 दिनों से बड़कोट तहसील कर्यालय में धरने पर बैठे हैं। आज बड़कोट नगर के महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलनकारियो को समर्थन दिया। साथ ही धामी सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए जल्द वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।