बारां: किशनगंज क्षेत्र के गोपाल पुरा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार बालिकाएं घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jul 2, 2025 किशनगंज क्षेत्र के गोपालपुरा रोड पर बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार बालिकाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलवा राम ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाएं धान की फसल रोफकर वापस अपने गांव आ रही थी तभी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई इसमें चार बालिकाएं गंभीर घायल हो गई ।