घाटोल: घाटोल क्षेत्र के अंकलेश्वर महादेव मंदिर, बरोडा में श्रावण महोत्सव का भव्य समापन, अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
घाटोल उपखण्ड के बरोड़ा गांव मे श्रावण मास के पावन अवसर पर बरोडा स्थित प्राचीन अंकलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार आयोजित श्रावण महोत्सव का अंतिम दिन धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार महोत्सव के अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।