वैशाली: सिमरा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 4 बच्चे, 2 बच्चों को निकाला गया बाहर
थाना क्षेत्र गंडक नदी के सिमरा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में 4 बच्चे डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 2 बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि 2 बच्चे लापता हैं। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। लापता बच्चों की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन की जा रही है।