वैशाली: सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर, छात्र-छात्राएं उत्साहित ।
सरस्वती पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है. सबसे ज्यादा उत्साह स्कूल के बच्चों में देखने को मिल रहा है. स्कूल के बच्चे अपने शिक्षकों के साथ देवी सरस्वती की मूर्ति के साथ-साथ फल पूजा सामग्री की खरीददारी कर रहे हैं. मूर्तिकार से मूर्ति खरीदकर विद्यालय ले जाए जा रहे हैं. सरस्वती पूजा या कहिए बसंत पंचमी का त्योहार बुधवार 14 फरवरी को मनाया जाना है.