मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। युवा सेवा संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर माता और पिता का पूजन किया गया। बच्चों ने अपने माता पिता के ललाट पर तिलक किया और उन्हें पुष्प और अक्षत चढ़ माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।