वैशाली: दाउद नगर में घरेलू विवाद के चलते तीनों भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक भाई गंभीर रूप से हुआ जख्मी
दाउदनगर में घरेलू विवाद के चलते भाई-भाई के बीच हुई मारपीट में एक भाई जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा घायल को लालगंज के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के मोहम्मद इदरीश ने बताया कि वह तीन भाई हैं और मां को लेकर उनके बीच मारपीट होती रही है।