बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 4010 लीटर विदेशी शराब और 60 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा, 3 वाहन और महिंद्रा थार जब्त
मुजफ्फरपुर जिले में पूर्ण शराबबंदी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फकुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4010 लीटर अवैध विदेशी शराब और 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए परिवहन में प्रयुक्त किए जा रहे कुल चार वाहनों को जब्त किया है.गुप्त सूचना पर फकुली पुल के पास हुई छापेमारी
फकुली थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत धौढ़ी पुल के समीप लीची गाछी में अवैध विदेशी शराब का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पश्चिमी-02 के नेतृत्व में फकुली थानाध्यक्ष को शामिल करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया.गठित टीम द्वारा सत्यापन के बाद घटनास्थल पर छापेमारी की गई, जहाँ से 4010 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त हो रहे एक ट्रक, एक पिकअप और एक कार को भी जब्त कर लिया गया.
Musahri, Muzaffarpur | Nov 3, 2026