कार्तिक पूर्णिमा पर बूढ़ी गंडक के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
मुजफ्फरपुर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारे गूंजते रहे।
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक विश्वास के साथ सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा।
पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा और घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।
#कार्तिकपूर्णिमा #मुजफ्फरपुर #बूढ़ीगंडक #आस्थाकासैलाब #KartikPurnima