तीनपहाड़–धमधमिया रेलखंड पर बाबूपुर और रामपुरा रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-47 को बुधवार को भारी रेलवे पुलिस बल की मौजूदगी में बंद कर दिया गया। इसके स्थान पर बाबूपुर-रामपुरा को जोड़ने वाला नया रोड ओवरब्रिज चालू कर दिया गया है। अब ट्रेन के आवागमन के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही भारी वाहनों का परिचालन भी आसान होगा। मौके पर बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
देखिए पूरी खबर संथाल हूल एक्सप्रेस पर।
#TeenPahar #Sahibganj #RailwayNews #RailwayOverBridge #Babupur Rampura JharkhandNews SanthalHoolExpress