भितरवार: गोहिंदा गांव के पास रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से एक ही परिवार के छह लोग घायल, 2 ग्वालियर रेफर
पारिवारिक कार्यक्रम से लौटकर केरुआ से करहिया जा रहे एक परिवार के 6 लोगों से भरा टमटम वाहन गोहिंदा के पास हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार रेत से भरा ट्रैक्टर ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की।