मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ मतदान, पहले 2 घंटे में 10.55 प्रतिशत हुआ मतदान
मझवा विधानसभा उपचुनाव में बुधवार की सुबह 7:00 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है। जनपद में बनाए गए कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह 9:00 बजे तक 10.55 प्रतिशत मतदान किया जा चुका था।