मिर्ज़ापुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने 262 मतदान केंद्रों और 442 बूथों का किया निरीक्षण, 399633 मतदाता देंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर विभिन्न बूथों का मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 262 मतदान केंद्रों एवं 442 बूथों पर कुल 399633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।