मिर्ज़ापुर: मंडलीय अस्पताल में केंद्रीय मंत्री के दो घंटे के अल्टीमेटम के बाद विंध्याचल पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
मंडलीय अस्पताल में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा पुलिस को दिए गए 2 घंटे के अल्टीमेटम के बाद विंध्याचल पुलिस ने 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की दोपहर केंद्रीय मंत्री घायल कार्यकर्ता अजय कुमार पटेल से मिलने अस्पताल पहुंची थी। कार्यकर्ता की हालत देख वह भड़क गई। उन्होंने आरोपियों पर 2 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था।