मिर्ज़ापुर: हसरा अमोई गांव में गर्भवती महिला को जलाने के मामले में मंडलीय अस्पताल में महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म
मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा अमोई गांव में महिला को जलाने के मामले में मंडलीय अस्पताल में मंगलवार की शाम 4:00 बजे महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। गांव निवासिनी सुनीता पत्नी रामधनी खेत से घर लौटने के दौरान रास्ते में सो रही थी कि विपक्षियों ने जला दिया। रामधनी ने आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।