मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एसपी अभिनंदन ने विभिन्न चौराहों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
मझवा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार की सुबह 11:00 बजे एसपी अभिनंदन ने विभिन्न चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाए और निर्धारित रास्तों से उन्हें भेजा जाए।