कोरांव: कोरांव बाजार में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन, डीजे और बैंड बाजे के साथ युवाओं ने किया विसर्जन, जमकर थिरके युवा
नगर पंचायत कोरांव में गणेश महोत्सव कार्यक्रम गुरुवार देर रात संपन्न हो गया। जहां भक्त सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती करते थे। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से पूरा पंडाल गूंजता रहता था। गणेश महोत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद शुक्रवार शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवा डीजे और बैंड बाजे पर थिरके।