बाबा गणीनाथ सेवा टीम ने रविवार को सुबह 11 बजे के करीब अपनी 76वीं यात्रा के तहत नासरीचक स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, विद्या शंकर उपाध्याय, शेखर चौधरी, प्रमोद रावत सहित मंदिर के पुजारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।