सिरदला: थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पत्नी की हत्या कर आहर में फेंकने का आरोप, सात नामजद
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव की 28 वर्षीय सिम्पु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पति ने अपने दो भाइयों समेत सात लोगों पर हत्या कर शव आहर में फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिरदला थाने में कांड संख्या 350/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी शनिवार 7 pm बजे प्राप्त!