खुरई: पत्नी ने पति, जेठों और जेठानियों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, डेढ़ साल से मायके में रह रही थी
Khurai, Sagar | Oct 28, 2024 रविवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई के शिवाजी वार्ड में नरगिस राइन ने शहरी थाने में मामला दर्ज कराया कि उसकी शादी सागर के रामपुरा वार्ड निवासी अमजद रायन से 2015 में हुई थी शादी के 20 दिन बाद से ही उसका पति दोनों जेठ और जेठानियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। वे 5 लाख रुपए और मोटर साइकिल मांग रहे थे। वह परेशान होकर डेढ़ साल से मायके में रह रही थी।