खुरई: कठेली गांव में दो महिलाओं से जादू-टोना कर 4.50 लाख के जेवर चुराए, बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं फरार
Khurai, Sagar | Oct 27, 2024 शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे कठेली गांव निवासी दशोदा और गुड्डी बाई अहिरवार ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई कि फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे आईं और जादू टोना कर उनके लगभग 4.50 लाख के जेवर ले उड़ी। उसके बाद उन्हें शाम लगभग 4 बजे होश आया। देखा कि जेवर गायब है। देहात थाना पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी।