खुरई: खाद न मिलने पर किसानों ने मंडी गेट बंद कर हंगामा किया, पिछले हफ्ते भी हुआ था हंगामा
Khurai, Sagar | Oct 25, 2024 खुरई में ऊपज मंडी के गेट को बंद कर दर्जनों किसानों ने दोपहर लगभग एक बजे जमकर हंगामा किया। दरअसल पिछले सप्ताह डीएपी खाद नहीं मिलने किसानों ने हंगामा किया था तब अधिकारियों ने टोकन दिए थे। आज डीएपी खाद मिलने की बात कही गई थी। आज खाद नहीं मिला तो किसान भड़क उठे। किसान जो खाद मांग रहे हैं उसकी जगह दूसरी खाद दे रहे हैं जिससे नाराज किसानों ने किया हंगामा को