खुरई: चलती मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी, खुरई के वनहट गांव के पास सुबह 8 बजे हुई घटना
Khurai, Sagar | Oct 26, 2024 शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे सिंगरोली से झांसी कोयला लेकर जा रही दो मालगाड़ियों में से आगे की गाड़ी के एक डिब्बे की कपलिंग टूट गई जिससे वह दो भागों में बंट गई। दोनों के बीच 100 मीटर का अंतर आ गया। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद पहली गाड़ी के 45 डिब्बों को खुरई लाया गया बाकी वहीं पर हैं। सूचना के बाद रेल्वे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।