“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण
=======================================================
शासन के निर्देशानुसार संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर छिंदवाड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।