कोंडागांव: मलेरिया के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने कोंडागांव ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग ने किया सघन सर्वे,CMHO ने किया गांवों का दौरा
कोंडागांव ब्लॉक के कुछ गांवों में मलेरिया के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र बघेल 18 अगस्त को स्वयं गांवों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं।