मुंगावली: सावलहेड़ा में राशन दुकान में गंभीर अनियमितता, तीन के खिलाफ FIR दर्ज
सावलहेड़ा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा बुधवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 25 अगस्त को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।