चम्बा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जोत स्थित हिमालयन ढाबे पर रुके और वर्षों से पारंपरिक तरीके से तैयार की जा रही देसी बर्फ़ी का स्वाद चखा।
अश्वनी और अनिल का परिवार यहां लंबे समय से देसी बर्फ़ी तैयार कर रहा है। करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर जोत की दुकानों और ढाबों में रोजाना बड़ी मात्रा में इसकी खपत होती है। चम्बा की वादियों की यह देसी मिठास अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
#viralpost #chamba #shimla #himachalpradesh