Public App Logo
Profile Picture

चंबा टुडे 24×7 चैनल

@khokhrkaku
100521Followers
25Following
Big shout out to my newest top fans! 💎 Aihjaj Ali, Kapil Varma Kapil, Kajal Kiran, Anju Jandrotia, Javed Sheikh, Íshu Bhardwaj, Vijay Jaryal Vijay Jaryal, Nichu Ram Nichu Ram

Drop a comment to welcome them to our community, @topfans
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=photos nis:value=photos nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=chamba nis:enabled=true nis:link/>
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश
भाई दूज पर कल पूरे हिमाचल में सरकारी छुट्टी!
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला!
प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर।
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश
भाई दूज पर कल पूरे हिमाचल में सरकारी छुट्टी!
स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला!
प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर।
<nis:link nis:type=tag nis:id=today nis:value=today nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=holiday nis:value=holiday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=photos nis:value=photos nis:enabled=true nis:link/>
🚨 छुट्टी के दिन भी एक्शन मोड में CM सुक्खू!
आज अवकाश के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे सचिवालय।
सभी अधिकारियों को किया तलब, प्रशासनिक कामकाज को लेकर हलचल तेज!
खरोठी पंचायत प्रधान सुकन्या देवी की ओर से समस्त पंचायत वासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
 माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। 🪔✨

<nis:link nis:type=tag nis:id=happydiwali nis:value=HappyDiwali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sukanyadevi nis:value=SukanyaDevi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grampanchayatkharothi nis:value=GramPanchayatKharothi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chambatodaychannel nis:value=ChambaTodayChannel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradeshtourism🗻 nis:value=himachalpradeshtourism🗻 nis:enabled=true nis:link/>
पटाखे सुरक्षित जगह पर जलाएं
चंबा टुडे चैनल के परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Dipawali 🪔💐💕
<nis:link nis:type=tag nis:id=happydiwali nis:value=happyDiwali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=happydipawali nis:value=Happydipawali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dipawali2026 nis:value=dipawali2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dipawaliindia nis:value=dipawaliindia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dipawali nis:value=dipawali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dipawalispecial nis:value=dipawalispecial nis:enabled=true nis:link/>
डीएलएसए चम्बा द्वारा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत सेंट स्टीफंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चम्बा एवं पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, तीसा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

**चम्बा, 30 अक्टूबर, 2026।**

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा आज सप्ताहव्यापी **‘सुरक्षित बचपन अभियान’** के अंतर्गत सेंट स्टीफंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चम्बा तथा पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, तीसा में दो विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण तथा उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।

सेंट स्टीफंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चम्बा में आयोजित कार्यक्रम का संचालन **श्री एकांश कपिल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा** द्वारा किया गया, जबकि पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, तीसा में आयोजित कार्यक्रम में **श्री सुमित ठाकुर, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तीसा** ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

दोनों कार्यक्रमों में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों **‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’** तथा **‘कानून जानो, बचपन बचाओ’** पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित बचपन के महत्व तथा बाल शोषण, उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से संरक्षण के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में बच्चों को शिक्षा का अधिकार, समानता, गरिमापूर्ण जीवन तथा सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेष रूप से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम), 2012, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल श्रम निषेध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर, व्यक्तिगत सीमाओं के महत्व तथा किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में बिना भय अथवा संकोच के इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्तमान डिजिटल युग की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से जुड़े संभावित खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें अज्ञात व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन बातचीत करते समय सावधानी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अभिभावकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई।

सेंट स्टीफंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चम्बा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस थाना सदर, चम्बा के अन्वेषण अधिकारी एचएचसी संजीपा, बाल हेल्पलाइन चम्बा (डीसीपीयू) की काउंसलर श्रीमती अनीता तथा पैनल अधिवक्ता श्री पंकज मेहरा ने भी विद्यालय के अधिकारियों के साथ भाग लिया।

इसी प्रकार, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल, तीसा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस थाना तीसा के अन्वेषण अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल, बाल हेल्पलाइन चम्बा (डीसीपीयू) के समन्वयक श्री कपिल शर्मा तथा पैनल अधिवक्ता सुश्री रंजना कुमारी ने विद्यालय के अधिकारियों के साथ सहभागिता की।

विद्यार्थियों को बाल हेल्पलाइन **1098** तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, अपने सहपाठियों की सहायता करने तथा बच्चों की सुरक्षा एवं गरिमा को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना समय पर संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बच्चों का संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा समाज के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों के संरक्षण, बाल संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूकता तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों, सुरक्षा होगी दंडात्मक कार्यवाही- मुकेश रेपसवाल

चंबा टुडे चैनल/ब्यूरो 

 दीपावली पर्व 2026 के मद्देनजर पटाखों के उपयोग के कारण आग लगने की घटनाओं को रोकने तथा आम जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के की दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 तथा विस्फोटक नियम, 2008 के नियम 84 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दंडाधिकारी, चंबा ने आदेश जारी किए हैं कि सभी उपमंडल दंडाधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में दीपावली-2026 के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान अधिसूचित करेंगे, तथा अपने-अपने क्षेत्र में परिवेशी वायु गुणवत्ता के निर्धारित मानकों को बनाए रखना भी सुनिश्चित किया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार लाइसेंस प्रपत्र LE-3 एवं LE-5 में निर्धारित शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना, पटाखों की दुकानों में लिथियम, एंटीमनी, पारा, आर्सेनिक, सीसा तथा स्ट्रॉन्शियम क्रोमेट के यौगिकों वाले पटाखों का भंडारण एवं बिक्री न करना, केवल अधिकृत पटाखे ही लाइसेंस प्राप्त दुकानों से बेचे एवं खरीदे जाना, पटाखों पर निर्माता का मुद्रित लेबल तथा विस्फोटक नियम, 2008 के नियम 15 के अनुसार उन्हें चलाने संबंधी विस्तृत निर्देश और उनके कार्यों का विवरण अंकित होना, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी वयस्क व्यक्ति के साथ होने के अतिरिक्त पटाखे नहीं बेचना, लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों के आपातकालीन निकास द्वार का पूरी तरह खुले तथा किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्त होना, पटाखों को संभालने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने के उद्देश्य से दुकानों के भीतर पटाखों अथवा ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ नहीं होने देना, पटाखों की दुकानों में खुले पटाखे नहीं रखना ओर न ही प्रदर्शित करना, पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के दौरान धूम्रपान अथवा खुली लौ वाले किसी भी दीपक, लालटेन, मोमबत्ती आदि के उपयोग की अनुमति न होना, पटाखा विक्रेताओं तथा कर्मचारियों को पटाखों की खतरनाक प्रकृति और उनके पैकेटों एवं डिब्बों को सुरक्षित ढंग से संभालने के संबंध में उचित प्रशिक्षण दिया जाना, 

पटाखा दुकानों में पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र तथा रेत से भरी बाल्टियाँ हमेशा उपलब्ध रखना तथा संबंधित व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाना, पटाखों की दुकानों के आसपास कोई अस्थायी शेड अथवा प्लेटफॉर्म नहीं बनाया जाना तथा शांत क्षेत्रों में किसी भी समय आतिशबाजी अथवा पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होना शामिल है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 तथा इसके अंतर्गत जारी अधिसूचनाओं के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित प्रावधानों एवं नियमों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चंबा जिले के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी दीपावली पर्व के दौरान अपने-अपने उपमंडलों में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें तथा संबंधित पुलिस, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के समन्वय से पटाखों की बिक्री के लिए प्रपत्र LE-5 में अस्थायी लाइसेंस जारी करें।
सोमवार के दिन मणि रूप में भगवान शिव शंकर के दर्शन 🚩🙏
Today AIIMS Bilaspur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
Video 13

ये कविता कैसी लगी, एक बार जरूर सुने 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nss nis:value=nss nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/>
🚜🌾 आज खेत में खुद आजमाया ट्रैक्टर चलाने का हुनर! 💪🔥TractorDriving <nis:link nis:type=tag nis:id=खेतीबाड़ी nis:value=खेतीबाड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खेतकीगुड़ाई nis:value=खेतकीगुड़ाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पहलीकोशिश nis:value=पहलीकोशिश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गांवकीजिंदगी nis:value=गांवकीजिंदगी nis:enabled=true nis:link/> PahadiLife HimachalPradesh VillageLife FarmingLife TractorLovers InstagramReels ReelsIndia ViralReels KakuKhokhar
सोमवार के दिन मणि रूप में भगवान शिव शंकर के दर्शन 🚩🙏
10 वर्षीय बेटे के DNA सैंपल से हुई कंकाल शव की पहचान, 
27 मार्च से लापता था पिता
10 वर्षीय बेटे के DNA सैंपल से हुई कंकाल शव की पहचान, 27 मार्च से लापता था पिता
सलूणी संघणी सड़क पर शालियुंड मोड के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है । दो लोग घायल हुए हैं। 
एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य में लोग जुट हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=accident nis:value=accident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> chamba
_चंबा: सलूणी-संघणी मुख्य मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल_

चंबा के सलूणी-संघणी मुख्य मार्ग पर मक्कलवाला के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में 5 लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल सलूणी ले जाया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सलूणी सड़क हादसे पर जताया गहरा दुःख
सलूणी शल्यूंड नाला में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी बणी की बताई जा रही, पूरी जानकारी का इंतजार करें