मेदिनीनगर (डालटनगंज): नशा के खिलाफ न्यायिक अधिकारियों का प्रदर्शन, कोर्ट से समाहरणालय तक निकाली प्रभातफेरी
झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह 11 बजे डालसा की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। इसका नेतृत्व सीजेएम मनोरंजन कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम, निशिकांत, शम्भू महतो, निर्भय प्रकाश ने किया।