पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवको की समायोजन की मांग को लेकर तीसरे दिन से पदयात्रा सोमवार को लातेहार से शुरू हुई। नारे लगाते हुए और कतर बंद होकर सारे अनु सेवको ने सुबह 8:00 बजे पदयात्रा में शामिल हुए और आगे की ओर बढ़े। अनु सेवकों ने बताया कि उनके चार साथी बीमार पड़ गए हैं जबकि एक को कुत्ते ने काट लिया है। उसका इलाज कराया गया।