मेदिनीनगर (डालटनगंज): सड़क दुर्घटना में पलामू आईजी के बॉडीगार्ड नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर
पलामू आईजी के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत पुलिस जवान नीरज कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लातेहार जिले के कोमो नर्सरी के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर के बैरिया चौक निवासी नीरज कुमार अपनी बाइक से मेदिनीनगर से रांची जा रहे थे। रांची से उन्हें कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान कोमो नर्सरी के समीप पीछे से आ रही