मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी-मेदनीनगर मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर, मेदिनीनगर में भर्ती
पांकी–मेदनीनगर मुख्य पथ पर रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। तेतराई स्थित अम्बेडकर हाई स्कूल के समीप तेज रफ्तार हाईवा (वाहन संख्या JH 03 AJ 1193) ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान शिव सिंह (36 वर्ष), पिता मुसाफिर सिंह, ग्राम व पोस्ट तेतराई निवासी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इत