मेदिनीनगर (डालटनगंज): कोयल नदी पुल में दरार से रांची-लोहरदगा रेलखंड प्रभावित, रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द
रांची रेल मंडल के रांची – लोहरदगा – टोरी रेलखंड के अंतर्गत नागजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 के पिलर संख्या चार एवं पांच के मध्य दरार आ जाने की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें सोमवार से प्रभावित रहेंगी। रांची से सासाराम के बीच डालटनगंज होकर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 3 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।