सिंघेश्वर: लालपुर में पटाखा फोड़ने के विवाद में हुई पांच राउंड फायरिंग, मची दहशत
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत स्थित चौधरी टोला में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के विवाद में पांच राउंड फायरिंग की गई। प्राथमिकी के अनुसार, दिव्यांग बच्चे की सुरक्षा को लेकर राजेश जायसवाल ने पटाखा फोड़ने से मना किया था। आरोप है कि इसके बाद ऋषि सिंह दो साथियों के साथ पहुंचा और गोलीबारी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए।